Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा के लिए दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

कावड़ यात्रा के लिए दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कावड़ यात्रा के लिए दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि कावड़ यात्रा शुरू हो गई है. हालांकि अभी दिल्ली कावड़ियों का आना शुरू नही हुआ है. लेकिन उत्तर पूर्वी जिला में कावड़ यात्रा के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है. डीसीपी ने बताया जिला में कावड़ यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर अलग अलग इलाके में 55 कैंप लगाए हैं. जिसमें सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है.

आयोजकों को गाइडलाइन के बारे में जानकारियां दी गई है जिसके तहत कावड़ कैंप का साइज , सड़क से उसकी दूरी तय की गई है. कैंपो में मचान और मोर्चा बनाया गया है . सीसीटीवी लगवाया गया है. एंट्री और एग्जिट अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. कैम्प में रुकने वाले कावड़ियों का रिकॉर्ड रखना जरूरी किया गया है. कैंप के अंदर रसोई बनाने की परमिशन नहीं है, सुरक्षा के लिहाज कैम्प से कुछ दूरी पर रसोई बनाया जाना चाहिए. आग से बचाव का इंतजाम करना जरूरी है. डीसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से हर कैंप में गंगाजल की व्यवस्था की गई ताकि अगर किसी का खंडित हो जाता है तो उसे उपलब्ध कराया जा सके.

डीसीपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से 15 कंपनियां फोर्स मांगी गई है, उत्तर पूर्वी जिला के 1100 पुलिसकर्मी को लगाया गया है, तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तलाश तैनाती की गई है. डीसीपी ने कहा कि हर साल की तरह शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ यात्रा निकलेगी इसका इंतजाम किया जा रहा है. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रहे इसका भी पूरा इंतजाम किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *