Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का ऐलान इस साल 7,74000 से ज्यादा निशुल्क पौधे किए जाएंगे वितरित

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का ऐलान इस साल 7,74000 से ज्यादा निशुल्क पौधे किए जाएंगे वितरित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूरे विश्व में लगातार तेजी से पेड़ों को काटा जा रहा है शहरीकरण और विकास के नाम पर मानव जाति पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रही हैं भारत में भी तेजी से शहरीकरण के साथ-साथ पेड़ों की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है हालांकि हर साल तमाम सरकारों के द्वारा वनों को बचाने का अभियान चलाए जाते है साल 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एक कैंपेन की शुरुआत की है इस कैंपेन को एक पेड़ मां के नाम दिया गया है इसका उद्देश्य देशभर में अभियान चला कर पौधारोपण करवाना है।

पर्यावरण को बचाने की मुहिम में अब दिल्ली सरकार भी जूट गई है दिल्ली को हरा भरा बनाने के लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अंदर पौधा वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है इस अभियान के तहत कई लाख पौधों का वितरण किया जाएगा दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने महरौली विधानसभा क्षेत्र राजोकरी गांव में विकास सभा आयोजित कर स्थानीय लोगों में निशुल्क पौधा वितरण किया रजोकरी गांव में विकास सभा आयोजित कर स्थानीय विधायक नरेश यादव ने लोगों के बीच में रखा अपना कामों का रिपोर्ट कार्ड आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के द्वारा इस साल सरकारी नर्सरी से 7,74000 से ज्यादा निशुल्क पौधा वितरण किए जाएंगे यह जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी। दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए पौधा वितरण अभियान के तहत दिल्ली की सभी विधानसभाओं में पौधारोपण वितरण का अभियान चलाया जाएगा । आज रजोकरी गांव में हुए इस कार्यक्रम मैं मंत्री गोपाल राय ने रजोकरी गांव में शिव मंदिर रोड का उद्घाटन किया और बीते कुछ वर्षों में आम आदमी पार्टी के द्वारा महरौली में किए गए कार्यों का बखान किया।

दिल्ली को हरा भरा करने के लिए पौधा वितरण अभियान के तहत कई हरित एजेंसियों का सहयोग भी लिया जाएगा गोपाल राय ने विकास सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है हमारी सरकार बनने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं जिसकी बदौलत दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र में काफी इजाफा देखा गया है दिल्ली को हरा भरा बनाने और प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । विकास सभा में शामिल हुए लोगों को संबोधन करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से चुनाव के समय जो महत्वपूर्ण गारंटी दी थी उनमें दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए 2 करोड़ पौधे लगाने का 5 साल में लक्ष्य रखा था जो लक्ष्य हमने चौथे वर्ष में ही हासिल कर लिया इस लक्ष्य को हासिल करने के पीछे 21 संबंधित विभागों की मेहनत लगी गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल 64 लाख पौधे लगाने/वितरण का लक्ष्य तय किया है उन्होंने कहा कि इस साल लगभग 7,74000 से ज्यादा निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे वन विभाग 4 लाख 80 हजार पौधे,दिल्ली पार्क्स एंड गार्डन सोसायटी 2 लाख 50 हजार पौधे,सीपीडब्ल्यूडी 40 हजार पौधे और डूसिब 4000 पौधे वितरित करेगी ।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहला दिन से मिशन है कैसे जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा काम किया जाए पिछले 4 सालों में महरौली विधानसभा के अंदर किस तरीके से चौतरफा विकास कार्य हुए हैं आज जनता के सामने स्थानीय विधायक नरेश यादव ने अपना रिपोर्ट कार्ड रखा है साथ ही साथ आज यहां पर शिव मंदिर रोड जिसकी लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे आज वह रोड बनकर तैयार हो रहा है महरौली विधानसभा के अलग-अलग गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं शहरों में विकास हो रहा है मोहल्ला क्लीनिक लगातार बनाए जा रहे हैं आज विकास सभा के माध्यम से जो सबसे पहला मकसद है कि यहां के विकास कार्यों को और तेज करना जहा रुकावट आ रही है उसे दूर करना साथ ही साथ जिस तरीके से क्लाइमेट चेंज हो रहा है ठंड इतनी बढ़ रही है कि बर्दाश्त करना मुश्किल है गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है तो गर्मी बर्दाश्त करना मुश्किल है सारे रिकॉर्ड बारिश तोड़ रही है ऐसे में विकास के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण कैसे हो इसके लिए सरकार ने यह मुहिम शुरू की है जहां विकास वहां वृक्षारोपण विकास के साथ हम हरित क्षेत्र को बढ़ाने का अभियान चला रहे हैं जिससे दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके इसीलिए हम दिल्ली वासियों को पौधा वितरित कर रहे हैं जिससे दिल्ली के विकास के साथ प्रदूषण से भी लड़ा जा सके ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *