उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, क्षत-विक्षत हालत में मिली डेड बॉडी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी के जंगल में शमशान घाट के पास मंगलवार की सुबह करीब 40 वर्षीय एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव ग्रामीणों को उस समय दिखा जब ग्रामीण श्मशान घाट के रास्ते से गुजर रहें थे।ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास में आसपास के थानों से सपर्क किया। फिलहाल मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शमशान घाट के निकट जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जमा किए। महिला के चेहरे और शरीर के अन्य भाग पर चोटों के निशान है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

क्या बोली पुलिस

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी शव मिलने की सूचना दी गई है। गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img