Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायलHapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने हटवाया अवैध कब्जा, 40910 वर्ग मीटर भूमि पर कृषकों द्वारा अवैध रूप से किया हुआ था कब्जा

Hapur News : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) की आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-बी एवं ई में कृषकों द्वारा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को एचपीडीए की टीम ने शुक्रवार को हटवा दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम के आगे उनकी एक न चल सकी।

क्या है पूरा मामला

एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि योजना के ब्लॉक-बी एवं ई में स्थित खसरा संख्या 647 भूमि के क्षेत्रफल 40910 वर्ग मीटर भूमि पर कृषकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। इस कब्जे को हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। उक्त भूमि के कब्जामुक्त होने से प्राधिकरण द्वारा पूर्व में आवंटित भूखंडों का आंतरिक विकास कार्य व 30 मीटर चौड़ी सड़क संख्या-5 के अवशेष भाग का निर्माण कार्य अब कराया जाएगा। वहीं प्राधिकरण की टीम के पहुंचे ही किसान भी मौके पर पहुंच गए। किसानों और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोक भी हुई। इस मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान अधिशासी अभियंता आरके वर्मा, सलाहाकार भू-अर्जन/पुर्नगहण नृपेश सिंह तोमर, राकेश सिंह तोमर, वीरेश कुमार राणा, अवर अभियंता महेशचंद उप्रेती, अंगद सिंह, जितेंद्रनाथ दुबे, पीयूष कुमार जैन, अजय सिंहल और प्राधिकरण का सचल दस्ता व पुलिस बल मौजूद रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें