Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Guru Ravidas संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रहीं मानवता का मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री

Guru Ravidas संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रहीं मानवता का मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके हम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बृहस्पतिवार को कैथल जिले के गांव जडौला में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक श्री ईश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने संत गुरु रविदास जी की जीवनी को पाठयक्रम में शामिल करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों सेे इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुषों ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। संतों में शिरोमणि माने जाने वाले संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और संत-महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरु रविदास के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जा रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है जो हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज में सभी वर्गों के विकास व उत्थान के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ वाली पारदर्शी नीति बनाई है जिसके तहत योग्यता के आधार पर पिछले 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत व चिरायु योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत 34 लाख से अधिक मरीजों को 4,226 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज का लाभ मिला है। सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हुई है।

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके तहत अब तक 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,56000 परिवारों का अपना घर का सपना पूरा किया गया है और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहरों व गांवों में 32 हजार गरीब परिवारों को प्लाट दिए गए हैं। इसी प्रकार ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के तहत बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये तक की मदद की जाती है जिसके अंतर्गत 3.85 लाख बेटियों को 1,523 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से माताओं, बहनों व बेटियों के खातों में 2100 रुपये प्रतिमाह भिजवाए जा रहे हैं। इसके तहत 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को अब तक 2,042 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, पोस्ट-मैट्रिक व प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों की दी जा रही फीस और वित्तीय सहायता के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें