हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला से प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे कुंभ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला से प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे कुंभ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज

 

चंडीगढ़, 4 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला से प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे कुंभ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी”।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर जिले से एक बस कुंभ के लिए संचालित की जाएगी और यह बस सेवा हर जिले से प्रतिदिन चलेंगीं। श्री विज ने कहा कि कल से यह बस सेवा ही जिला से आरंभ कर दी जाएगी और इस प्रकार से हरियाणा रोडवेज की 22 बसे रोजाना कुंभ के लिए संचालित होगी।

दिल्ली चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव के नतीजे 8 तारीख को आने हैं और यह तारीख वही तारीख है जब 8 तारीख को हरियाणा के भी चुनाव के नतीजे आए थे और इन नतीजों की तरह ही दिल्ली के नतीजे भी होंगे।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी – विज

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कोई वोट देने वाला नहीं है और भारतीय जनता पार्टी पूरे दमख़म के साथ सरकार बनाएगी।

विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में संलिप्त है और उनके नेताओं के ऊपर आज भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं और उनके नेता जेल में रहकर आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके (आप पार्टी नेता) ऊपर भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत हुई है और वह बरी नहीं हुए हैं। विज ने कहा कि दिल्ली की समझदार जनता किसी भी हालत में आम आदमी पार्टी के हाथ में सत्ता नहीं सौंपेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img