Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

Hapur News : हापुड़ में घर में सोया हुआ था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला मकान, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

Hapur News :(शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कर आए दिन वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। अब ताजा मामला सद्दीकपुरा मोहल्ला का है, जहां देर रात चोरों ने घर में धावा बोल दिया और नकदी सहित आभूषण लेकर फरार हो गए। इस दौरान परिवार घर में ही सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला सद्दीकपूरा के रहने वाला इमरान पुत्र नौशाद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। इमरान ने बताया कि वह रविवार की रात को अपने परिवार के साथ सो गया था। बीती रात चोर छत के रास्ते से मकान के अंदर दाखिल हो गए, इस दौरान चोरों ने दरवाजे के बराबर में ईंट निकालकर कमरे की कुंडी खोलकर कमरें में रखें 5 हजार रुपये की नकदी और गुल्ल्क चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक चोर दूसरे कमरें में दाखिल हुए और वहां से सेफ अलमारी खोलकर 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए, इसके बाद चोर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब पीड़ित परिवार सोकर उठा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई और उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस सूचना पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

क्या बोले अफसर
पिलखवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी होने की सूचना मिली थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें