यूपी-नोएडावालों के लिए आज सबसे बड़ी खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ पहला विमान

यूपी-नोएडावालों के लिए आज सबसे बड़ी खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ पहला विमान

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज पहली बार फ्लाइट की लैंडिंग हुई. जेवर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का लैंड होना उन लोगों के लिए खुशखबरी है, जिन्हें हवाई यात्रा करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाना पड़ता था. अब से कुछ ही महीनों में नोएडा और आसपास के लोगों को हवाई सफर करने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. जेवर एयरपोर्ट से ही लोग देश और विदेश की यात्रा कर सकेंगे. एयरपोर्ट पर सुरक्षा से जुड़े सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं. पहली लैंडिंग के साथ जेवर एयरपोर्ट कॉमर्शियल सेवाओं के लिए तैयार हो गया है.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि डीजीसीए ने सभी सुरक्षा जांच के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की पहली लैंडिंग की इजाजत दे दी थी. जिसके बाद DGCA ने इस एयरपोर्ट का परीक्षण किया था. अब हरी झंडी मिलने के बाद आज पहले विमान की लैंडिंग हुई.विमान दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 10 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचा. जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान आसमान में ही 1.5 से 2 घंटे तक चक्‍कर लगाया

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img