Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

शाहदरा के गांधीनगर में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

शाहदरा
Delhi Fire: Shahdara के Gandhinagar में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

शाहदरा के गांधीनगर में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गांधीनगर इलाके में स्थित “पुनीत क्रिएशन” नामक कपड़े की दुकान में रविवार रात भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस आग के हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. दमकल विभाग के अधिकारी नीतिन ने बताया कि उन्हें शाम 8:47 बजे आग लगने की सूचना मिली.

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग तीन मंजिला दुकान की ग्राउंड और पहले मंजिल पर लगी थी, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया. अधिकारी ने कहा कि उन्हें तंग गलियों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एक फायर टेंडर को एक बार ही इस्तेमाल किया जा सका, जिसके चलते गीता कॉलोनी और कनॉट प्लेस से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाना पड़ा.आग लगने का कारण अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उन्होंने आशंका जताई कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है.

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें