Noida News: टीईटी नियमों में संशोधन की मांग तेज, शिक्षकों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को सौंपा ज्ञापन

Noida News: टीईटी नियमों में संशोधन की मांग तेज, शिक्षकों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को सौंपा ज्ञापन

टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से जुड़े प्रावधानों में संशोधन की मांग को लेकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी मानसून सत्र में इस मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की।

शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय लागू नियमों के अनुसार हुई थीं, इसलिए वर्षों बाद केवल शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं है।

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि यदि वर्ष 2017 के प्रावधानों में आवश्यक संशोधन नहीं किए गए तो लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी शिक्षकों की मांगों को उचित बताते हुए सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की मांगों को गंभीरता के साथ संसद में उठाया जाएगा और संबंधित स्तर पर इस विषय पर चर्चा कराई जाएगी।

इस दौरान शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img