Greater Noida Crime: तेज म्यूजिक का विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला, 10 दिन बाद अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

Greater Noida Crime: तेज म्यूजिक का विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला, 10 दिन बाद अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। विरोध करने पर कथित रूप से तीन युवकों ने बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार इमलिया गांव निवासी संदीप ने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनके दादा धम्मी घर के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान कार में सवार तीन युवक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगे।

जब धम्मी ने शोर का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और कथित तौर पर डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

ईकोटेक-1 थाना प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img