Adventure Awards: तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर अवॉर्ड 2025 के लिए आवेदन शुरू, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन नामांकन

Adventure Awards: तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर अवॉर्ड 2025 के लिए आवेदन शुरू, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन नामांकन

देश के साहसिक खेलों और रोमांचकारी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर अवॉर्ड 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है और इसके लिए 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार यह सम्मान युवाओं में साहस, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, ब्लेज़र अथवा साड़ी तथा 15 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस पुरस्कार का दर्जा अर्जुन पुरस्कार के बराबर माना जाता है।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर अवॉर्ड चार प्रमुख श्रेणियों—स्थल, जल (समुद्र), वायु एडवेंचर और लाइफटाइम अचीवमेंट—में प्रदान किया जाएगा। स्थल, जल और वायु श्रेणियों में चयन के लिए पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा।

इच्छुक भारतीय नागरिक गृह मंत्रालय के नेशनल अवॉर्ड्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय ने योग्य उम्मीदवारों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img