Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

तेज आंधी में टॉवर का लेंटर टूटकर कई गाड़ियों पर गिरा, मचा हड़कंप

सेक्टर 78 स्थित एक सोसायटी में शुक्रवार रात तेज आंधी के चलते एक टॉवर से लेंटर का एक हिस्सा टूटकर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों पर गिर गया
सेक्टर 78 स्थित एक सोसायटी में शुक्रवार रात तेज आंधी के चलते एक टॉवर से लेंटर का एक हिस्सा टूटकर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों पर गिर गया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित एक सोसायटी में शुक्रवार रात तेज आंधी के चलते एक टॉवर से लेंटर का एक हिस्सा टूटकर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों पर गिर गया। घटना में एक नई स्कॉर्पियो समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद निवासियों में आक्रोश है।
शुक्रवार रात आई तेज आंधी-तूफान ने शहर के सेक्टर 78 स्थित पॉश सोसाइटी हाइड पार्क की पोल खोल कर रख दी। आंधी से एक टॉवर का लेंटर का हिस्सा टूटकर नीचे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा। जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। मौके पर निवासियों ने बिल्डर पर बिल्डिंग के निर्माण घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान अनुज शर्मा का हुआ है। उनकी नई स्कॉर्पियो कार लेंटर गिरने से सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद अनुज और अन्य सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा काटा। इस बीच सोसायटी के गार्ड वहां पहुंचे और उन्हें शांत करने की कोशिश की। निवासियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कोई एक्शन नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *