टक्कर लगने से दो बाइक सवारों की मौत

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मामूरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भतीजे ने फेज-3 थाने में केस दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अर्पित त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसके चाचा अशोक त्रिपाठी घर से मामूरा जा रहे थे। जब वह मामूरा कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अशोक बाइक से दूर जा गिरे। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से अशोक के शरीर से काफी खून बह गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img