Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Swadeshi Movement India: दिल्ली में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा- स्वदेशी अपनाने के लिए प्रतिबद्ध

Swadeshi Movement India: दिल्ली में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा- स्वदेशी अपनाने के लिए प्रतिबद्ध

रिपोर्ट: रवि डालमिया

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ से कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है, जिसका प्रभाव भारत पर भी देखने को मिल रहा है। इसी चुनौती का सामना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का विकल्प चुना। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अपनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नई लायलपुर स्थित एक स्कूल में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया। कार्यक्रम में शाहदरा जिला बीजेपी अध्यक्ष दीपक गाबा ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और कहा कि यह कदम भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम होगा। विधायक डॉ. अनिल गोयल ने भी उपस्थित लोगों से फॉर्म भरकर शपथ लेने की अपील की और बताया कि स्वदेशी केवल सामान खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कार्यक्षेत्र और उद्योग में स्वदेशी तकनीक को अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने ऑप्रेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने स्वदेशी तकनीक से बने औजारों की मदद से पाकिस्तान के ड्रोंस को हवा में ही नष्ट कर दिया था। डॉ. गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए इस पहल में सहयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्वदेशी भाषा अपनानी होगी और अधिक से अधिक सामान का उत्पादन भारत में करना होगा, जिससे भारत न केवल आत्मनिर्भर बने बल्कि आर्थिक रूप से विश्व में शीर्ष स्थान प्राप्त करे। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी राजेश सोढ़ी, संयोजक दीपक सूरमा, विधानसभा के चारों निगम पार्षद, चारों वार्ड अध्यक्ष और बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें