Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Agra Ramleela 2025: श्रीरामलीला में हुआ भावनात्मक मंचन, ‘राम-राम’ गूंजते ही नम हुईं श्रद्धालुओं की आँखें

Agra Ramleela 2025: श्रीरामलीला में हुआ भावनात्मक मंचन, ‘राम-राम’ गूंजते ही नम हुईं श्रद्धालुओं की आँखें

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में यमुना पार स्थित ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 के रामलीला पार्क में बीती रात आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान ऐसा भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब पूरे पंडाल में ‘राम-राम’ की गूंज के बीच श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं। मंच पर सीता स्वयंवर, श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और राजा दशरथ मरण जैसे प्रसंगों के जीवंत मंचन ने वातावरण को भक्ति और भावनाओं से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीता स्वयंवर के मंचन से हुआ। जब राजा जनक ने संवाद कहा — “धर्म पर आधारित यह विवाह युगों-युगों तक आदर्श रहेगा” — तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस पवित्र प्रसंग में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने भी मंच पर पहुँचकर हिस्सा लिया और सीता के कन्यादान के दौरान भावुक होते हुए कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं जो इस पावन अवसर का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन धर्म की शिक्षा अगली पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है। आज के युवाओं को भगवान राम की माता या रावण के पिता का नाम तक नहीं पता, इसलिए रामलीला जैसे मंचन समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

आगे के मंचन में श्रीराम का वनगमन, गंगा तट पर केवट संवाद और अंत में राजा दशरथ का पुत्र वियोग में मरण जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विह्वल कर दिया। “राम… राम…” की गूंज के साथ जब दशरथ मरण का दृश्य हुआ, तो कई श्रद्धालु अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए और उनकी आँखों से आँसू छलक पड़े। रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. नौनिहाल सिंह कुशवाह ने बताया कि आगामी प्रस्तुतियों में भरत मिलाप, सीता हरण, हनुमान मिलन और सूपर्णखा नासिका भंग जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिनके माध्यम से समाज में धर्म, त्याग और मर्यादा का संदेश देने का उद्देश्य है।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें