Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

‘स्वच्छ नोएडा, स्वस्थ नोएडा’ के नाम से अभियान शुरू

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. शहर को पहले पायदान पर खड़ा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं
स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. शहर को पहले पायदान पर खड़ा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं

अमर सैनी

नोएडा। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. शहर को पहले पायदान पर खड़ा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग और अलग-अलग एनजीओ ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का नाम ‘स्वच्छ नोएडा, स्वस्थ नोएडा’ रखा गया है। इसका उद्देश्य शहर की साफ-सफाई को एक नए आयाम पर ले जाना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत सेक्टर-25ए के एक रिक्त भूखंड में फ्लॉगिंग और स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। लगभग 200 से 250 लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। उन्होंने भूखंड से कचरा इकट्ठा किया और बोरियों में भरकर वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए ड्राई वेस्ट रिसाइक्लिंग सेंटरों पर भेजा गया। कार्यक्रम स्थल पर प्राधिकरण के अधिकारियों और अन्य स्वयंसेवकों ने नोएडा निवासियों से अपील की कि वे अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में योगदान दें। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी दर्ज करने के लिए एक बैनर पर हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह, परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य-प्रथम गौरव बंसल, परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य-द्वितीय आरके शर्मा, सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य-प्रथम उमेश चंद, सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य-प्रथम अरुण कुमार, सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य-द्वितीय सुशील कुमार, सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य-द्वितीय राहुल गुप्ता, समस्त अवर अभियंता, समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक, मेससर्स आईएलआरटी टीम के 110 सदस्य, मेससर्स गाइडेड फॉर्च्यून समिति की पूरी टीम, 50 सफाई कर्मचारी और अन्य नागरिकों ने मिलकर अभियान में भाग लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *