स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली: टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू करेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली, 6 दिसम्बर : केंद्र सरकार ने देश से टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत तपेदिक या टीबी के मामलों का पता लगाने, निदान में देरी को कम करने और ज्यादा जोखिम वाले रोगी समूहों के उपचार परिणामों में सुधार लाने के प्रयास किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस अभियान को देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू किया जाएगा जिसका उद्देश्य प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इस 100 दिवसीय अभियान में टीबी मामलों की दर, निदान कवरेज और मृत्यु दर जैसे प्रमुख संकेतकों के प्रदर्शन में सुधार की परिकल्पना की गई है। यह पहल, हाल ही में किए गए नीतिगत सुधारों के अनुरूप है। इसमें टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत दी जा रही वित्तीय सहायता में वृद्धि और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में घरेलू संपर्कों को शामिल करना शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा शनिवार को हरियाणा के पंचकूला से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img