Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

हरियाणा की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सूरजकुंड शिल्प मेला: कला रामचंद्रन

हरियाणा
हरियाणा की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सूरजकुंड शिल्प मेला: कला रामचंद्रन

हरियाणा की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सूरजकुंड शिल्प मेला: कला रामचंद्रन

चंडीगढ़, 6 फरवरी – हरियाणा के सूरजकुंड में 7 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आज आगाज़ होगा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 7 फरवरी को सुबह 10 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह मेला कला एवं संस्कृति का नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इतिहास रचेगा। मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से कहीं अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश दो थीम राज्य हैं। मेले में पर्यटकों को अन्य प्रदेशों के साथ-साथ इन थीम प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती कला रामचंद्रन ने गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मेले के माध्यम से हरियाणा प्रदेश अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने में सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला बन चुका है, जो भारत की समृद्ध कला परंपराओं को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि 38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला महज एक प्रदर्शनी नहीं है बल्कि यह कारीगरी, विरासत और वैश्विक एकता का उत्सव है। इस मेले को लेकर सभी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, पर्यटकों को यहां पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी से मेले की हर गतिविधि की निगरानी रहेगी।

इस बार 42देशों के 648 प्रतिभागियों की होगी भागीदारी

प्रधान सचिव ने बताया कि इस बार मेले की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी अभूतपूर्व होगी। मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे, जिनमें मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस, म्यांमार और बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल के सदस्य देश शामिल हैं।

परंपरागत शिल्प कौशल का होगा लाइव प्रदर्शन

इस वर्ष मेले में विशेष आकर्षण और भव्य प्रस्तुतियां इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। शिल्प लाइव डेमोंस्ट्रेशन कारीगर अपने परंपरागत शिल्प कौशल का लाइव प्रदर्शन करेंगे, जिससे दर्शक उनकी मेहनत और हुनर को करीब से देख सकेंगे। ऐसे में कलात्मक संवाद में शामिल आगंतुक सिनेमा, फोटोग्राफी, थिएटर, पेंटिंग और मूर्तिकला जैसे विभिन्न कला क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संवाद कर सकते हैं और उनकी रचनात्मक प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति से करेंगे पर्यटकों का मनोरंजन

मेले के दौरान पर्यटकों को संगीत नृत्य का अनुपम संगम देखने को मिलेगा, जिसमें देशभर के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पद्मश्री अवार्डी महावीर गुड्डू, डॉ. सतिंदर सरताज, ममे खान, पापोन और बैंड्स, सौरव अत्री की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियां रहेंगी। साथ ही डॉ. इरशाद कमाल की काव्य संध्या सुनने को मिलेगी। इनके अलावा प्रिय वेंकटरमन और देविका देवेंद्र एस. मंगला मुखी की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति रहेगी। विख्यात हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और गौरव गुप्ता अपने हास्य रस से पर्यटकों को हंसी से लोटपोट करेंगे। इस बार ओडिशा और मध्य प्रदेश के पारंपरिक सांस्कृतिक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही एनआईएफटी मोहाली द्वारा भव्य फैशन शो देखने को मिलेगा। लोक कलाकारों में ही शामिल बंचारी, बीन सपेरा, नगाड़ा पार्टी, जादू शो, बांस वॉकर, बहुरूपिया, बायोस्कोप और कठपुतली शो मेले में पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। उत्तर-पूर्वी शिल्प और हथकरघा विकास निगम मेले का सांस्कृतिक साझेदार होगा, जो उत्तर-पूर्वी राज्यों की समृद्ध शिल्प, वस्त्र और खानपान परंपराओं को प्रस्तुत करेगा।

देश-प्रदेश के व्यंजनों का चख सकेंगे स्वाद

मेल के दौरान पर्यटकों को हरियाणा के साथ-साथ देशभर के विभिन्न प्रदेशों के खास व्यंजनों का स्वाद चखने का अनोखा अनुभव मिलेगा। मेले में मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, पंजाब व अन्य राज्यों तथा थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन टिकटिंग और पार्किंग का आधिकारिक साझेदार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन टिकटिंग और पार्किंग का आधिकारिक साझेदार है। आगंतुक ऑनलाइन टिकट बुकिंग डीएमआरसी वेबसाइट और सूरजकुंड मेला पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। साथ ही, दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध होंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें