Haryana Elections: सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में कहा, मोदी जी आपके बेटे और भाई से जलते और डरते हैं

सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में कहा, मोदी जी आपके बेटे और भाई से जलते और डरते हैं

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

AAP प्रमुख की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के भिवानी में आयोजित टाउन हॉल में चुनाव प्रचार के तहत महिलाओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके बेटे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है. अब आप सभी को उसे हरियाणा को बदलने की जिम्मेदारी देनी है. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को मिलकर हरियाणा को बदलना है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी सिर्फ सरकारों और पार्टियों को तोड़ना जानते हैं. लेकिन आपका बेटा अरविंद केजरीवाल उनके सामने झुकने वाला नहीं है.’ उन्होंने कहा कि आपके बेटे अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है, क्या आप अपने बेटे का साथ नहीं देंगी?

उन्होंने कहा कि जो काम किसी बड़ी पार्टी, बड़े नेताओं ने नहीं किया, वह आपके बेटे अरविंद केजरीवाल ने कर दिखाया. इन सबकी वजह से मोदी जी आपके बेटे और भाई से जलते और डरते हैं. वे अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज, बिजली, पानी नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि इसी के डर से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में डलवा दिया. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता में रहना चाहती है. वह पार्टियों को तोड़ना और विपक्षी नेताओं को जेल में डालना जानती है. समाज के लिए काम करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर हैं. अगर वो चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी बहू पूछती है कि क्या आप इस अपमान का बदला लेंगे?

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं लेकिन उन्होंने यहां के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने AAP की तरफ से हरियाणा की जनता को पांच चुनावी गारंटी देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री होगी, मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे, सरकारी शिक्षा फ्री होगी, हर मां-बहन को 1000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा. बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img