Sugar Stock: गौतमबुद्धनगर में 436.75 मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Sugar Stock: गौतमबुद्धनगर में 436.75 मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

नोएडा। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी और सोशल मीडिया पर इसकी कमी को लेकर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं के बीच गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन की टीमों ने तहसीलवार डीलरों के पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक का सत्यापन किया है। जांच के दौरान जिले में कुल 436.75 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया। प्रशासन का कहना है कि जिले में चीनी की कोई कमी नहीं है और बाजार में इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी के मूल्य में हुई वृद्धि और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं को देखते हुए डीलरों के स्टॉक की जांच कराई गई। तहसीलवार किए गए सत्यापन में पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध मिली है। ऐसे में लोगों को चीनी की उपलब्धता को लेकर परेशान होने या अफवाहों के आधार पर अतिरिक्त खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

प्रशासन के मुताबिक केंद्र सरकार ने एक अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चीनी के स्टॉक की सीमा निर्धारित की है। इसके तहत कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक की आवश्यकता और 400 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकता। इसके साथ ही डीलरों को अपने पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जानकारी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करनी होगी।

जिला प्रशासन की टीमें चीनी की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफाखोरी करने वालों पर भी नजर रख रही हैं। बाजार में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी स्तर पर अनावश्यक रूप से कीमतें बढ़ाने या आपूर्ति प्रभावित करने की कोशिश न हो।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से चीनी की कमी से जुड़ी अफवाहों और सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img