Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Street Market Noida: नोएडा में जल्द शुरू होंगे दो नए स्ट्रीट मार्केट, खाने-पीने के साथ मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Street Market Noida: नोएडा में जल्द शुरू होंगे दो नए स्ट्रीट मार्केट, खाने-पीने के साथ मिलेगी पार्किंग की सुविधा

नोएडा। शहर में खरीदारी और खान-पान के शौकीनों के लिए जल्द दो नए स्ट्रीट मार्केट शुरू होने की तैयारी है। बॉटेनिकल गार्डन से जीआईपी मॉल के बीच और सेक्टर-18 में विकसित किए जा रहे इन बाजारों में खाने-पीने की दुकानों के साथ बैठने और घूमने की सुविधा देने की योजना है। दोनों स्थानों पर कुल करीब 34 कियोस्क विकसित किए जा रहे हैं।

बॉटेनिकल गार्डन से जीआईपी मॉल के बीच 19 कियोस्क बनाए जा रहे हैं, जिनमें 16 का निर्माण पूरा हो चुका है। सेक्टर-18 में 15 कियोस्क प्रस्तावित हैं। प्राधिकरण इन कियोस्क को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने की तैयारी कर रहा है, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिल सके।

कियोस्क के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर आठ कंपनियों ने प्राधिकरण के सामने अपने सुझाव रखे हैं। 18 सितंबर को कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए। अब इन सुझावों को प्राधिकरण की गठित समिति के सामने रखा जाएगा। समिति में प्राधिकरण के जीएम के साथ प्लानिंग, सामान्य प्रशासन और लॉ विभाग के अधिकारी शामिल हैं। समिति की संस्तुति के बाद कियोस्क आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्राधिकरण अक्टूबर से दोनों स्ट्रीट मार्केट शुरू करने की तैयारी में है।

इन बाजारों को इंदौर के चर्चित 56 मार्केट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां मुख्य रूप से खान-पान से जुड़ी दुकानें होंगी और अलग-अलग तरह के व्यंजन उपलब्ध कराने के साथ लोगों के बैठने और घूमने के लिए जगह रखने की योजना है। बाजार शुरू होने के बाद शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है और परिवारों तथा युवाओं को खुले वातावरण में खाने-पीने और खरीदारी का नया विकल्प मिल सकता है।

कियोस्क संचालन के लिए प्राधिकरण ऐसी व्यवस्था चाहता है जिसमें संचालन लागत कम रहे और राजस्व बेहतर हो। कंपनियों से मिले सुझावों का मूल्यांकन इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। प्राधिकरण पहले भी कियोस्क संचालन के लिए तीन बार टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप आवेदन नहीं मिलने के कारण पिछली प्रक्रियाएं आगे नहीं बढ़ सकीं। अब नए सुझावों के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी है।

दोनों स्ट्रीट मार्केट में आने वाले लोगों के लिए 100 से अधिक वाहनों की सरफेस पार्किंग उपलब्ध कराने की योजना है। इससे बाजारों के आसपास सड़क किनारे पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। दोनों स्ट्रीट मार्केट की परियोजना के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कियोस्क आवंटन और संचालन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लंबे समय से प्रस्तावित इन बाजारों के शुरू होने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें