Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Cow Smuggling Suspicion: जंगल में ग्रामीणों को देखकर बाइक और इंजेक्शन छोड़कर भागे संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

Cow Smuggling Suspicion: जंगल में ग्रामीणों को देखकर बाइक और इंजेक्शन छोड़कर भागे संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव के जंगल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ संदिग्ध लोग ग्रामीणों को देखकर अपनी बाइक और इंजेक्शन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों को जंगल में बाइक और कुछ इंजेक्शन पड़े मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान कब्जे में ले लिया।

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में कुछ लोग मौजूद थे। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद संदिग्ध लोग वहां से भाग निकले और पीछे उनकी बाइक तथा इंजेक्शन रह गए। सामान मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसे संदिग्ध गतिविधि से जोड़ते हुए पुलिस को जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर गोरक्षक और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष त्रिलोक नागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर गए थे। वहां मिली बाइक और इंजेक्शन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

त्रिलोक नागर ने दावा किया कि क्षेत्र में पहले भी गोवंश तस्करी से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी आशंका को देखते हुए उन्होंने दनकौर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मौके से फरार हुए संदिग्धों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की।

त्रिलोक नागर का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ रक्षकों की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग भी एकत्र हो गए। इस दौरान केशव नागर, वंश, दक्ष, रोहित तिवारी, ऋषभ नागर, लविश जाटव और भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि समेत कई लोग मौजूद रहे।

दनकौर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिली बाइक और अन्य सामान के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जंगल में मौजूद लोग वहां किस उद्देश्य से आए थे और बरामद इंजेक्शन का इस्तेमाल किस गतिविधि में किया जाना था। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Cow Smuggling, Greater Noida Crime, Dankaur Police, Noida Crime News, Aachheja Buzurg

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें