Women Commission: महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचीं 19 शिकायतें, तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश

Women Commission: महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचीं 19 शिकायतें, तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश 

नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने ग्रेटर नोएडा स्थित विकास भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले से प्राप्त 19 शिकायतों की सुनवाई की। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान भराला ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें समयबद्ध न्याय दिलाना महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम के बाद एक पीड़ित पिता ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि वह लंबे समय से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में कई शिकायतें वास्तविक उत्पीड़न की होती हैं, जबकि कुछ मामलों में पारिवारिक विवाद भी प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने समाज में संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयास होने चाहिए।

उन्होंने दहेज, घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से गौतमबुद्ध नगर जैसे क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के बाद बढ़ी आर्थिक क्षमता के कारण दहेज और दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ने की बात कही, जिससे वैवाहिक विवादों और महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img