Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मामूली कहासुनी को लेकर पत्थरबाजी, आपस में भिड़ गए एक ही समुदाय के दो पक्ष, वीडियो वायरल

Hapur News : सोमवार को थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव सेना में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इस दौरान एक युवक हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करने की कोशिश करता नजर आ रहा है, घटना का वीडियो भी सोशल वायरल हुआ है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने चार महिला समेत करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में आपसी विवाद बताया जा रहा हैं। यह विवाद तब और गहरा गया जब गांव सेना निवासी समीर और शाहकमाल के बीच दो दिन पहले चारा लेकर आने के दौरान कहासुनी हो गई थी। उस समय दोनों के बीच फैसला करा दिया गया।लेकिन सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी और फिर पथराव हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हो गए। इस दौरान एक युवक हाथ में हथियार लिए हुए नजर आ रहा है और फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सिंभावली, गढ़, बाबूगढ़, बहादुरगढ़ थाने की पुलिस को तैनात किया गया है।

क्या बोले अफसर

सिंभावली सर्किल सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ़ की जा रही है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में दोषियों को बक्सा नही जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें