Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

सोसाइटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला

थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है
थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

अमर सैनी

नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटे के ऊपर उसकी सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि बीती रात को अन्नपूर्णा सिंह पत्नी राहुल सिंह ने थाना एक्सप्रेसवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 168 स्थित सनवर्ल्ड सोसाइटी में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार 19 अप्रैल की शाम के समय उनका बेटा अर्थव सिंह ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर जा रहा था, उसी समय लिफ्ट में अनुज वाही का बेटा अपने पालतू कुत्ते को लेकर आ गया। लिफ्ट में ही कुत्ते ने उसके बेटे के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। महिला के अनुसार उन्होंने अपने बेटे का फेलिक्स हॉस्पिटल में उपचार करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 289 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *