Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

सोसाइटी के सामने बन गया नया डंपिंग ग्राउंड

नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इस बार सेवन स्टार रेटिंग में प्रतिभाग करने जा रहा
नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इस बार सेवन स्टार रेटिंग में प्रतिभाग करने जा रहा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इस बार सेवन स्टार रेटिंग में प्रतिभाग करने जा रहा है। लेकिन नोएडा या बाहर के कुछ लोग इसमें पतीला लगाने का काम कर रहे है। इसकी बानगी सेक्टर-79 में बनी सोसाइटी के आसपास के खली पड़ी लैंड है। जिसमें डंपर के जरिए कचरा फेंका जा रहा है।

यहां के निवासी ने बताया कि रात नौ बजे ही डंपर के जरिए सड़ा गला कचरा यहां लाया जाता है। कचरा लाने की ये प्रक्रिया आधी रात तक होती है। जिसे इन खाली प्लाट में फेंका जा रहा है। इस प्लाट को अघोषित डंपिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले कई बार ट्वीट किया। जिसके बाद एक बार इस कचरे का हटाया गया। लेकिन दोबारा से यहां गंदगी और डंपर से कचरा लाकर डंप किया जा रहा है। आलम ये है कि इसकी बदबू से सोसाइटी के लोग परेशान हो गए है। गंभीर बीमारी से साथ मच्छर तक पनप रहे है। लेकिन प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। न ही अवैध रूप ये यहां डाले जा रहे कचरे पर कोई प्रतिबंध लगा है और न ही इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
नोएडा में रोजाना करीब 900 मैट्रिक टन कचरा निकलता है। जिसे गाड़ियों के जरिए सेक्टर-145 में डंप किया जाता है। यहां इस कचरे को आरडीएफ में बदला जा रहा है। लेकिन सोसाइटी के पास कहा से कचरा चलाकर डंप किया जा रहा है। इसका जवाब प्राधिकरण के पास नहीं है। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री ने बताया कि इस पूरे मामले को चेक कराया जा रहा है। साथ ही अगर ऐसा तो भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दे जिस स्थान पर कचरे को डंप किया जा रहा है। उसके आसपास सेक्टर-78,79,75,76 है। वहां एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और है। जिनमें हजारों की संख्या में फ्लैट है। फिलहाल प्राधिकरण की ओर से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही साफ-सफाई के साथ एक्शन भी लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *