Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Air pollution in Delhi: दिल्ली प्रदूषण पर सियासत गरमाई, AAP विधायक ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

दिल्ली प्रदूषण पर सियासत गरमाई, AAP विधायक ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली प्रदूषण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है, जहां विपक्ष आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने में जुटा है। आज AAP विधायक दिलीप पांडेय ने प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी का दावा किया। उन्होंने बताया कि “पंजाब सरकार ने पराली के खिलाफ काम करने के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा, जिसका नतीजा यह है कि 2022 के बाद से हमें बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।” पांडेय ने कहा कि “पंजाब सरकार ने जमीन से लेकर आसमान तक का सफर तय किया, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार विफल रही हैं। 2022 अक्टूबर तक पराली के मामले 8000 थे, जो अब घटकर 1866 रह गए हैं।”

विधायक ने आगे कहा, “बीजेपी शासित राज्यों को पंजाब से सीखना चाहिए, ये हम नहीं कह रहे, ये केंद्र सरकार की एजेंसी आईएआरआईआई बता रही है।” वहीं, दिल्ली बीजेपी के सांसदों और नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जाए ताकि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *