Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

स्कूटी की टक्कर से महिला ने दम तोड़ा

सेक्टर-40 में तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी और भाग गया
सेक्टर-40 में तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी और भाग गया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-40 में तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी और भाग गया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है।
सेक्टर-15 निवासी हरेंद्र ने बताया कि उसकी मां कुंता सेक्टर-40 से पैदल घर आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने उनको टक्कर मार दी और भाग गया। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने के कारण कुंता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की सूचना परिजनों को दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हरेंद्र ने पुलिस को स्कूटी का नंबर भी उपलब्ध कराया है। आरोपी चालक और स्कूटी की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *