श्राद्ध के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या घटी

अमर सैनी

नोएडा। पितृ पक्ष (श्राद्ध) के चलते बाजारों रौनक गायब हो चुकी है। ऐसे में व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए गहनों सहित कपड़ों और अन्य उत्पाद पर बंपर छूट दे रहे हैं। हालांकि, दुकानदारों को नवरात्र में पहले बाजार उठने की उम्मीद कम है। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकाश जैन का कहना है कि श्राद्ध के चलते व्यापार कुछ कम चल रहा है। बाजार में ग्राहकों की संख्या 60 प्रतिशत तक कम हो गई है। पितृ पक्ष में सोने के दाम में काफी गिरावट आई है। नवरात्र शुरू होने पर एक बार फिर बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। वहीं, श्रीसनातन धर्म मंदिर के पुजारी हरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि इस साल श्राद्ध पक्ष 13 दिन के रहने वाले हैं। 3 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। पितृ पक्ष के दौरान कुछ समय के लिए शुभ कार्यों को टाला जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img