Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Sambhal: कल्कि नगरी संभल में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

Sambhal: कल्कि नगरी संभल में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की कल्कि नगरी में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य चौराहे पर शंकर कॉलेज के नाम से प्रसिद्ध स्थल पर यह प्रतिमा लगाई गई है। डेढ़ कुंतल वजन और 4 फिट ऊंची इस पीतल निर्मित प्रतिमा का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डॉ. कर्णपुरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर माहौल को धार्मिक उत्साह से भर दिया।

आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि संभल नगरी का गहरा पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान कल्कि के गुरु हैं और उनकी प्रतिमा की स्थापना को नगर के जीर्णोद्धार की शुरुआत माना जा सकता है। वहीं, नगर हिंदूसभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने कहा कि इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था, जिससे श्रद्धालुओं में और अधिक आस्था एवं गौरव की भावना जागृत हुई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें