Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : एसआईआर से अवैध वोटरों पर शिकंजा, लोकतंत्र होगा मजबूत : डीपी यादव

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि एसआईआर से अवैध मतदाताओं का नाम सूची से हटने पर लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। वहीं भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें भगाने में मदद मिलेगी।

पूर्व सांसद डीपी यादव गुरुवार की शाम एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बा स्याना पहुंचे। नगर पहुंचने पर समर्थकों ने फूल माला पहनकर डीपी यादव का जोरदार स्वागत किया। श्री यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल तय करेगा कि हम इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या एनडीए के साथ, लेकिन यह तय है कि हम विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

एसआईआर को लेकर डीपी यादव ने कहा कि मैं सहमत हूं, जिन लोगों का वोट तीन जगह या चार जगह है उनका वोट एक जगह होना चाहिए यह सही बात है। दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बांग्लादेशी या पाकिस्तान भारत में अवैध रूप से आ गए हैं उनको बाहर निकला जाना चाहिए।

डीपी यादव ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर उनकी पार्टी, सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगरा से लेकर सहारनपुर तक अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर जन आंदोलन चलाएगी। पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारत सरकार के साथ बैठ कर पश्चिम उत्तर प्रदेश की मांग उठाएंगे।

बुलंदशहर में भी लड़ेंगे चुनाव, डीपी यादव ने स्पष्ट कहा कि बुलंदशहर उनकी कर्मस्थली है और उनकी पार्टी बुलंदशहर में जरूर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बुलंदशहर का विकास उतना नहीं हुआ है, जितना वह हकदार है। दिल्ली, नोएडा से नजदीक और एनसीआर में आने के बावजूद यहां मेट्रो रेल भी नहीं आ सकी है। अब जेवर एयरपोर्ट चालू होने वाला है तो उम्मीद है कि यहां भी जल्द मेट्रो आएगी ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें