Faridabad Crime: फरीदाबाद में फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मथुरा से एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मथुरा से एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में साइबर ठगी के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की साजिश रचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नगर निगम फरीदाबाद के एक कर्मचारी ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि 29 मई को उसे नगर निगम कमिश्नर के नाम से बनी एक फेसबुक आईडी से मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि जल्द ही एक कॉल आएगा और उसमें मदद करनी है। कुछ ही देर में उसे कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को कमिश्नर का करीबी बताते हुए 75,000 रुपये की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने मामले की पुष्टि की तो पूरा मामला फर्जी निकला।

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी की पहचान मथुरा जिले के मंडोरा गांव निवासी 22 वर्षीय मुनासिब के रूप में की। पुलिस टीम ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले फेसबुक पर नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई। इसके बाद उसने निगम कर्मचारी से संपर्क किया और फिर अपने एक साथी को कमिश्नर का दोस्त बनाकर पैसे मांगने के लिए आगे किया। इस पूरी वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, जिनमें फर्जी आईडी से की गई बातचीत के सबूत मिले हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुनासिब पहले भी वर्ष 2020 में एक साइबर अपराध के मामले में तेलंगाना के बाल सुधार गृह में रह चुका है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है, और वह पहले भी इसी प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे गिरोह के अन्य सदस्यों, नेटवर्क और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य सरकारी अधिकारियों के नाम से भी फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img