Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Fire: शाहदरा की पार्किंग में भीषण आग, 10 गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त, इलाके में मची अफरा-तफरी रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Fire

Delhi Fire: शाहदरा की पार्किंग में भीषण आग, 10 गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त, इलाके में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा अग्निकांड सामने आया, जहां थाना फर्श बाजार क्षेत्र स्थित बिहारी कॉलोनी रेलवे लाइन के पास एमसीडी की पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पार्किंग में खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में फैलता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस पार्किंग में आग लगी, वहां रोजाना बड़ी संख्या में कारें और अन्य वाहन खड़े किए जाते हैं। आग लगते ही पार्किंग में मौजूद कई गाड़ियों से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

रेलवे लाइन के नजदीक आग लगने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। लोगों को डर था कि आग आसपास के क्षेत्रों और रेलवे ट्रैक तक फैल सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत इलाके को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। कॉल मिलते ही चार फायर टेंडरों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्किंग में खड़ी करीब 10 गाड़ियां आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या मौत की कोई सूचना नहीं मिली है।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान और सूखे मौसम के कारण आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में घनी आबादी वाले इलाकों, पार्किंग स्थलों और बाजारों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग स्थलों पर फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से बड़े नुकसान को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें