Delhi Crime: शाहदरा में सार्वजनिक स्थान पर नाबालिगों की गुंडागर्दी, स्कूटी तोड़फोड़ और मारपीट से फैला तनाव

Delhi Crime: शाहदरा में सार्वजनिक स्थान पर नाबालिगों की गुंडागर्दी, स्कूटी तोड़फोड़ और मारपीट से फैला तनाव

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र स्थित बिहारी कॉलोनी में नाबालिगों के बीच शुरू हुआ एक विवाद देखते ही देखते मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना में बदल गया। मामला छेड़छाड़ के विरोध से शुरू हुआ, जिसने इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के अनुसार शाम करीब छह बजे फर्श बाजार थाने को सूचना मिली कि बिहारी कॉलोनी इलाके में नाबालिगों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़के ने 16 और 14 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी किशोर ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान शोर सुनकर लड़कियों के नाबालिग रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव करते हुए इस हरकत पर आपत्ति जताई। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि आरोपी नाबालिग ने अपने कुछ अन्य किशोर साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे हालात और बिगड़ गए। झगड़े के दौरान लड़कियों के दो नाबालिग रिश्तेदारों को चोटें आईं, जबकि पास में खड़ी एक स्कूटी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और छेड़छाड़ व झगड़े में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। छेड़छाड़, मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में नाबालिगों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और कानून की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। उनका मानना है कि समय रहते सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं आगे चलकर बड़ी और गंभीर वारदातों का रूप ले सकती हैं। डीसीपी शाहदरा ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे और इलाके में पुलिस की सतर्कता और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img