Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Seva Pakhwada 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उत्तर पूर्वी जिला भाजपा ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर

Seva Pakhwada 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उत्तर पूर्वी जिला भाजपा ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज उत्तर पूर्वी जिला भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉक्टर यू.के. चौधरी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने रक्तदानवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में इसलिए मनाया जा रहा है ताकि उनके “अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने” के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोच्च धर्म है और इसी भावना के साथ पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिनों तक अलग-अलग प्रकार के कैंप और योजनाओं के माध्यम से लोगों की सहायता की जाएगी।

>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें