सेक्टर 51 और 52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा एयरकंडीशनर स्काईवॉक, काम में आई तेजी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में सेक्टर-51 और सेक्टर-52 के बीच बन रहे स्काईवॉक के निर्माण में अब गति आ गई है। इस स्काईवॉक में ट्रेवलेटर लगाने का काम शुरू हो चुका है, जिससे यात्रियों को स्टेशनों के बीच पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह स्काईवॉक एयरकंडीशनर होगा और इसमें छह जगह पर ट्रेवलेटर लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद करेंगे।

इसके साथ ही डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। पहले इस स्काईवॉक का मार्ग दोनों स्टेशनों के कॉरिडोर में होना था, लेकिन अब इसे दोनों स्टेशनों के राइट साइड से जोड़ा जा रहा है। यह परिवर्तन यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाएगा। इससे सभी को बेहद ज्यादा फायदा होगा। इस स्काईवॉक का निर्माण सेक्टर-51 नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन और सेक्टर-52 नोएडा-दिल्ली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन के हिस्से में शामिल है। यहां ई-रिक्शा के लिए भी कागजात की प्रक्रिया जारी है। इस नए स्काईवॉक के बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के लोगों को अपनी यात्रा में बहुत अधिक सुविधा मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें बार-बार मेट्रो में चढ़ने-उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img