Seemapuri Murder: सीमापुरी में विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Seemapuri Murder: सीमापुरी में विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में कल देर रात एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब झगड़े के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11:56 बजे की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता फरीन, निवासी न्यू सीमापुरी, ने बताया कि एक युवक मुस्लिम (उम्र 18 वर्ष), जो उसका परिचित है, ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज की।

जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान फरीन का पति अकबर अली मिर्जा मौके पर पहुंचा और विवाद शांत कराने की कोशिश करने लगा। तभी आरोपी मुस्लिम का मौसेरा मामा भी मौके पर पहुंच गया और युवक का पक्ष लेते हुए अकबर अली पर चाकू से कई वार कर दिए। अकबर अली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक अकबर अली थाना सीमापुरी का “बीसी” (Bad Character) बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img