Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीन

सीएम योगी ने सपा सरकार पर साधा निशाना

- बोले, पिछली सरकारों ने नोएडा में मचाई थी लूट
- बोले, पिछली सरकारों ने नोएडा में मचाई थी लूट

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीएम योगी सोमवार को ग्रेटर नोएडा में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए सपा सरकार समेत पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले के सीएम क्यों गौतमबुद्ध नगर आने से कतराते थे, क्योंकि पिछली सरकार में यहां की जनता को लूटा गया, अपने कर्मों पर पर्दा डालने के लिए पिछली सरकार के सीएम ने यहां ना आने का बहाना बनाया।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में उद्यमी परेशान था, ब्लैकमेल किया जा रहा था, बेटियां असुरक्षित थी, क़ानून व्यवस्था चौपट थी लेकिन आज कहानी कुछ और है इस लिये इस सुरक्षित माहौल में आज हर कोई आना चाहता है। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर की चारों विधानसभा के विधायक और भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा सहित अन्य नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सांसद महेश शर्मा ने कहा आज दुनिया भर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने अपनी पहचान बनाई है, पिछली सरकार में यहां कंपनियां यूनिट लगाने को तैयार नहीं थी। लेकिन आज दुनिया भर से बड़ी बड़ी कंपनी यहां अपनी इकाई लगाना चाहती हैं। सांसद बोले जब तक मोदी और योगी की जोड़ी रहेगी, गौतम बुद्ध नगर और उत्तर प्रदेश नया कीर्तिमान बनाता रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *