Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सीएम योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास एक ही दिन के भीतर रंग ला दिया।
खिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया।

लखनऊ, 22 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास एक ही दिन के भीतर रंग ला दिया। मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी मैकेनिक एवं सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। इसके बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया। सीएम योगी की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *