Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सीईओ ने लिया जायजा, ठेकेदार पर ठोकी पेनल्टी

-मुख्य मार्गों पर तीन दिन में विशेष सफाई अभियान
सीईओ ने लिया जायजा, ठेकेदार पर ठोकी पेनल्टी

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. ने गुरुवार को नोएडा क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। मानसून के मद्देनजर, उन्होंने जल भराव वाले क्षेत्रों और बड़े नालों की सफाई कार्यों का विशेष निरीक्षण किया।सीईओ लोकेश एम. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नोएडा के सभी नालों की सफाई का कार्य 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सेक्टर-18 के अंडरपास के पास जल जमाव की समस्या को देखते हुए सड़क की सतह को ऊंचा करने और ड्रेनेज पाइप लगाने के आदेश दिए गए। सेक्टर-23 के पास मुख्य नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया, जहां नाले के दोनों तरफ जंगली वनस्पति की समस्या पाई गई। इसे तत्काल साफ करने और निकाली गई सिल्ट को प्रतिदिन निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलवा सीईओ ने सेक्टर-24 के पास सिंचाई नाले के किनारे खेलते हुए झुग्गी के बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालय में दाखिले की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सेक्टर-12 और 22 के समरविले स्कूल के निकट नाले की सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार मैसर्स औसान कंस्ट्रक्शन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। सीईओ ने पेनल्टी लगाने के साथ-साथ काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने के कहा।शहर की सुंदरता और स्वच्छता पर जोर देते हुए, सिटी सेंटर सेक्टर-32 के निकट आगाहपुर रोड के किनारे उगी घास और कचरे को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया। साथ ही, नोएडा के सभी मुख्य मार्गों के फुटपाथ, पाइप और केसी ड्रेन की सफाई तीन दिन में पूरी करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ नियंत्रण के उपायों के तहत, सेक्टर-62 में कार्लहूबर स्कूल के पास पुरानी पुलिया के स्थान पर नई चौड़ी और ऊंची पुलिया बनाने, नोकिया क्रॉसिंग पर लंबी पुलिया में जाल या लूज स्लैब लगाने, और खोड़ा कॉलोनी मार्ग पर फोर्टिस अस्पताल के पास चार पुलियाओं की विशेष सफाई के आदेश दिए गए। इस दौरान एसपी सिंह (उप महाप्रबंधक, जन स्वास्थ्य), विजय रावल (उप महाप्रबंधक, सिविल), गौरव बंसल (परियोजना अभियंता, जन स्वास्थ्य-I), और आरके शर्मा (परियोजना अभियंता, जन स्वास्थ्य-II) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *