Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Swan 2025: सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रीत विहार शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

Swan 2025: सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रीत विहार शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित प्रसिद्ध ‘शिव मंदिर गुफा वाला’ में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के नारों से गूंज उठा। भक्तजन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना के साथ जल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, गन्ने का रस और अनार का जूस अर्पित कर शिवलिंग का अभिषेक किया। मंदिर की सजावट विशेष रूप से इस दिन के लिए की गई थी, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से शिवालय को सजाया गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जो भक्त इस दिन भगवान भोलेनाथ को गन्ने का रस और अनार का जूस अर्पित करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि, आरोग्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तिवारी जी ने यह भी बताया कि आज के दिन रुद्राभिषेक विशेष रूप से फलदायी माना जाता है और कई श्रद्धालु ‘रुद्राष्टाध्यायी’ या ‘रुद्राभिषेक’ के 10 पाठों के साथ पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने यह भी कामना की कि भगवान शिव सभी को दीर्घायु, आरोग्य और शांतिपूर्ण जीवन प्रदान करें। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए, जिससे सभी भक्तजन शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें