Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 वर्षीय लड़के की मौत, मामा घायल

Faridabad Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 वर्षीय लड़के की मौत, मामा घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय लड़के की जान चली गई, जबकि उसका मामा घायल हो गया। हादसा पहलादपुर-डीग मार्ग पर उस समय हुआ जब जतिन नामक किशोर अपने मामा सतबीर के साथ बाइक पर सवार होकर डीग गांव से लौट रहा था। गांव के समीप एक मोड़ पर अचानक खेतों से पेड़ों की टहनियों से भरा एक ट्रैक्टर बिना किसी चेतावनी के सड़क पर आ गया, जिससे बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई।

ट्रॉली से जोरदार टक्कर के दौरान जतिन का सिर सीधा ट्रॉली से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, सतबीर ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जतिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और वह अपने मामा के गांव में अपनी विधवा मां के साथ रहता था। उसके पिता की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। जतिन 9वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुका था और अभी शिक्षा जारी रखने की योजना में था। परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा था, अब इस हादसे ने मां की दुनिया पूरी तरह उजाड़ दी है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गांववालों ने बताया कि ट्रैक्टर और उसका चालक दोनों पहलादपुर गांव के ही रहने वाले हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोग सड़क पर आकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने जतिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें