Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad: फरीदाबाद में बार एसोसिएशनों ने पहलगाम आतंकी हमले का जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Faridabad: फरीदाबाद में बार एसोसिएशनों ने पहलगाम आतंकी हमले का जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद, टेक्स बार काउंसिल और बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन ने मिलकर इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फरीदाबाद के जिला उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बार एसोसिएशनों ने राष्ट्रपति से इस कायराना हमले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमला न केवल अमानवीय था, बल्कि धार्मिक भेदभाव के आधार पर निर्दोष सैलानियों को निशाना बनाया गया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने कहा कि अनंतनाग की पहलगाम घाटी में निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों को केवल उनके धर्म के आधार पर गोली मारना एक सुनियोजित आतंकवादी साजिश है, जिसका उद्देश्य देश में भय का माहौल बनाना है। उन्होंने इस दुखद घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

इस मौके पर पूर्व प्रधान जेपी अधना ने भी कहा कि यह हमला सीधे-सीधे हिंदुओं को निशाना बनाने की मंशा से किया गया, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि आतंकवाद फैलाने वाले तत्वों और पाकिस्तान जैसे देशों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पूर्व प्रधान हरीश चेतन, ललित बैसला, अमित कुमार, सेक्रेटरी टीका डागर, अभिषेक, आशीष, राजेश भाटी, अमित भाटी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एकजुटता दिखाई। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने यह संदेश दिया कि देश के नागरिक और संस्थाएं आतंक के विरुद्ध एकजुट हैं और हर कीमत पर शांति, मानवता और संविधान की रक्षा के लिए तैयार हैं।

>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें