सफदरजंग अस्पताल ने विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया

नई दिल्ली, 22 सितम्बर: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सफदरजंग अस्पताल में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार और प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना ने नारंगी गुब्बारे छोड़े, जो रोगी देखभाल मानकों को बढ़ाने के लिए अस्पताल की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2024 के लिए निर्धारित ‘रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार’ थीम के साथ ही ‘सही करें, सुरक्षित बनाएं!’ नारे के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अस्पताल की रोगी सुरक्षा समिति और गुणवत्ता प्रकोष्ठ ने बीते 10 सितंबर से शुरू रोगी सुरक्षा सप्ताह के दौरान तमाम मेडिकल स्टाफ को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये सेंसिटाइज किया। साथ ही लैब तकनीशियनों के लिए एक व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने मेडिकल लैब में आईएसओ 15189:2022 मानकों को लागू करने संबंधी जानकारी प्रदान की।

जागरूकता समारोह में विभिन्न विशेषज्ञता क्षेत्र के रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए नैदानिक केस प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार करना था। इस दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अतिरिक्त डीडीजी और ईएमआर निदेशक डॉ. एल. स्वस्तिचरण, चिकित्सा अधीक्षक, वीएमएमसी के प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष और रोगी सुरक्षा समिति और गुणवत्ता प्रकोष्ठ के सदस्यों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें संकाय, रेजिडेंट डॉक्टर, एमबीबीएस छात्र, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img