Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

सपा प्रत्याशी घोषित होते ही राहुल पर दर्ज हुई एफआईआर

नोएडा सीट से समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राहुल अवाना को नोएडा शहर के प्रवेश द्वार डीएनडी पर अपना स्वागत कराना खासा महंगा पड़ा है।
डीएनडी पर जाम लगाने तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है

अमर सैनी

नोएडा।लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी राहुल अवाना के विरुद्ध नोएडा कमिश्नरी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है । यह रिपोर्ट नोएडा के फेस 1 थाने में दर्ज की गई है।

नोएडा सीट से समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राहुल अवाना को नोएडा शहर के प्रवेश द्वार डीएनडी पर अपना स्वागत कराना खासा महंगा पड़ा है। डीएनडी पर जाम लगाने तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। नोएडा के थाना फेस वन की पुलिस ने सपा प्रत्याशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस संबंध में नोएडा के थाना फेस वन में तैनात उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने सपा प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सपा प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ धारा 188/283/143/341/171सी भादवि व 123(2) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *