Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Samadhan Diwas: संपूर्ण समाधान दिवस में 222 शिकायतें दर्ज, 13 का मौके पर निस्तारण

Noida Samadhan Diwas: संपूर्ण समाधान दिवस में 222 शिकायतें दर्ज, 13 का मौके पर निस्तारण

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी, सदर और जेवर तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 13 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने की। यहां कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, एसीएमओ डॉ. आर.के. सिरोहा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने पर जोर दिया।

तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने की। यहां सबसे अधिक 122 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं तहसील जेवर में एसडीएम दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर समाधान कर दिया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों को एक ही स्थान पर सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करना है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें