Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देश

Voter List Update: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियां ठीक कराने का मौका

Voter List Update: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियां ठीक कराने का मौका

नोएडा। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और मतदाता विवरण में त्रुटियों को ठीक करने का अभियान जारी है। प्रशासन ने शनिवार को सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो निर्धारित मानक की तुलना में कम है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इन अनुपातों को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच और आवश्यक सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, गलत या अपूर्ण जानकारी को ठीक करने और अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर पर ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो को बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को अधिक व्यवस्थित एवं अद्यतन रखना है।

प्रशासन के अनुसार, यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा कर सकता है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन की जांच की जाएगी।

अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और संबंधित विवरण की जांच करें। यदि नाम दर्ज नहीं है या किसी जानकारी में त्रुटि है तो समय रहते आवश्यक आवेदन कर सुधार कराया जा सकता है। बूथ स्तर पर भी मतदाता सूची के अनुपात को बेहतर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें