Sahibabad: कैफे में शराब पीने से रोका तो दबंगों का तांडव, कर्मचारियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Sahibabad: कैफे में शराब पीने से रोका तो दबंगों का तांडव, कर्मचारियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

साहिबाबाद क्षेत्र में एक कैफे के अंदर शराब पीने से मना करना कर्मचारियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग युवकों ने कैफे स्टाफ के साथ मारपीट की और खुलेआम धमकी दी कि वे रोज कैफे में बैठकर शराब पिएंगे, रोकने पर जान से मार देंगे। इस मामले में कैफे संचालक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना टीला मोड़ क्षेत्र के फर्रुखनगर निवासी समीर मलिक का अर्थला पीर के पास नीलमणि कॉलोनी में ‘ब्लैक हाउस’ नाम से कैफे है। 11 जनवरी की रात करीब 10:40 बजे समीर मलिक कैफे पर मौजूद थे। इसी दौरान न्यू हिंडन विहार निवासी नदीम अपने छोटे भाई और अन्य साथियों के साथ कैफे में पहुंचा और शराब पीने की जिद करने लगा।
कैफे में शराब पीने से मना किए जाने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद नदीम और उसके साथियों ने कैफे के स्टाफ सरवन, कोमल, अज्जू और आमिर के साथ मारपीट की। कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं और कैफे में अफरा-तफरी मच गई।
कैफे संचालक का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि वे रोजाना इसी तरह कैफे में आकर शराब पिएंगे और अगर किसी ने रोका तो अंजाम बुरा होगा। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद 12 जनवरी को कैफे संचालक ने थाना टीला मोड़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img