Sachin Bhati Murder Case: सचिन भाटी हत्याकांड में अहम सुराग उजागर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अगली कार्रवाई

Sachin Bhati Murder Case: सचिन भाटी हत्याकांड में अहम सुराग उजागर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अगली कार्रवाई
रिपोर्ट: अजीत कुमार

शालीमार गार्डन क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। दोस्तों पर युवक की हत्या कर शव को उसके घर छोड़ने के आरोप के बीच पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। परिजनों ने बुधवार को हरिद्वार में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विक्रम एंक्लेव निवासी 22 वर्षीय सचिन भाटी को सोमवार दोपहर उसके तीन दोस्त अपने साथ लेकर गए थे। सचिन के भाई क्रिश ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हैदर नाम का युवक बंटी की ई-रिक्शा से सचिन को मृत अवस्था में उनके घर छोड़कर चला गया। यह देख परिवार के होश उड़ गए। आनन-फानन में सचिन को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सचिन का शव सौंपा गया। सचिन के चाचा का आरोप है कि उन्होंने घटना वाले दिन ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद अगले दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को घर के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और तत्काल केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
क्रिश ने बताया कि बुधवार को परिवार के लोग सचिन का अंतिम संस्कार करने के लिए हरिद्वार गए थे। देर शाम अंतिम संस्कार के बाद सभी परिजन देर रात वापस लौटे। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या उसके दोस्तों ने जहर देकर की है। क्रिश के मुताबिक, सचिन के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर दिए जाने की आशंका और गहरी हो जाती है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img